Homeभीलवाड़ाजांगिड़ छात्रावास के पास अवैध निर्माण पर निगम का चला पीला पंजा,...

जांगिड़ छात्रावास के पास अवैध निर्माण पर निगम का चला पीला पंजा, लाखों की सरकारी जमीन करवाई अतिक्रमण मुक्त

पुनित चपलोत
भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को निगम के दस्ते ने जांगिड़ छात्रावास के समीप बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यहां कुछ भू-माफियाओं और व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कमरा निर्माण और चारदीवारी बनाकर कब्जा किया गया था।

नगर निगम प्रशासन को पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि छात्रावास के आसपास की सार्वजनिक भूमि पर बिना किसी अनुमति के अवैध निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के कारण न केवल सरकारी जमीन पर कब्जा हो रहा था, बल्कि क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद शुक्रवार को निगम का अतिक्रमण दस्ता भारी लवाजमे के साथ मौके पर पहुंचा। टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध रूप से बनाई गई चारदीवारी और कमरों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण प्रभारी मुकेश शर्मा, उप स्वास्थ्य अधिकारी संजय खोखर और होमगार्ड इंचार्ज जोरावर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे सरकारी नियमों का पालन करें और बिना अनुमति के कोई निर्माण न करें। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए आने वाले दिनों में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह जानकारी अतिक्रमण प्रभारी मुकेश शर्मा ने दी ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES