भीलवाड़ा । भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ इलाके के कल्याणपुरा गाँव में भालू की दस्तक से ओर खेतों में भालू को घूमता देख ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है । वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी है । क्या जंगलों की कमी वन्यजीवों को बस्तियों की ओर खींच रही है? ऐसे में खेतों में काम करने वाले किसानों को सावधान रहने की जरूरत है । कल्याणपुरा गांव में भालू ने डेरा डाल दिया है । गांव में किसान विशाल के खेत में शुक्रवार सुबह-सुबह भालू दिखाई दिया । जैसे ही खबर गांव में पहुंची ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया । संभवतः भालू गुप्तेश्वर महादेव के जंगलों से भटककर खेत की ओर आया है । वन विभाग ने इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है और ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने की सख्त सलाह दी है । वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और भालू को सुरक्षित जंगल में खदेड़ने की तैयारी में टीम जुट गई ।
