भीलवाड़ा । भीलवाड़ा जिले भर में सोमवार को होलिका दहन का त्यौहार धमुधाम और उत्साहपूर्वक मनाया गया । शुभ मुहूर्त और विधि विधान पूर्वक अलग अलग जगहों पर होलिका का दहन किया गया । हरनी गांव में चांदी की होलिका और सोने के प्रहलाद की बैंड बाजों के साथ सवारी निकली गई । अग्रवाल उत्सव भवन में 11 हजार कंडो और कपूर के साथ होलिका का दहन किया । वही भीलवाड़ा के पंचमुखी मोक्षधाम में हर बार की तरह इस बार भी परंपरागत अनुसार भैरू जी की सवारी निकाली और भक्तो ने राख से होली खेली । मंगलवार को भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में दुलहंडी का पर्व मनाया जाएगा । हवा में खूब उड़ेगा गुलाल डीजे पर जमकर थिरकेंगे युवा और बच्चे ।
