भीलवाड़ा । शनिवार को भीलवाड़ा शहर सहित जिले भर में मुस्लिम समाज ने ईद उल फितर का त्यौहार धूमधाम और बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया । सांगानेरी गेट स्थित ईदगाह में सामूहिक रूप से नमाज अदा की ओर खुदा की इबादत में सिर झुकाकर सजदा किया और देश में अमन चैन और खुशहाली की कामना की लोगो ने एक दूजे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी जिलेभर की मस्जिदों में नामजियो की भीड़ देखने को मिली । वही नमाज अदा करने से पूर्व शहर काजी मुफ्ती अशरफ जिलानी की शाही सवारी निकाली गई । बच्चे हो या बुजुर्ग चाहे युवा सभी ने त्यौहार पर जमकर खरीदारी की बाजारों में एक दिन पूर्व काफी रौनक दिखाई दी । इस दौरान पुलिस प्रशासन ने भी त्यौहार के मद्देनजर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजामात किए । इस मुबारिक मौके पर कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने मोमिन समाज को ईद की बधाई दी । रमजान के महीने में एक माह तक रोजेदारों ने रोज रखे शुक्रवार को चांद दिखने के बाद शनिवार को ईद मानने का निर्णय हुआ । ईद का चांद रोजेदारों के लिए खास महत्व रखता है । चांद दिखने की अगली सुबह ईद-उल-फितर मनाई जाती है और लोग एक दूसरे को चांद रात की मुबारकबाद देने लगते हैं ।

