Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा में जन समस्या लगातार बने होने के कारण जनता त्रस्त, शांता...

भीलवाड़ा में जन समस्या लगातार बने होने के कारण जनता त्रस्त, शांता विहार कॉलोनी में नगर विकास की लापरवाही से सात साल से परेशान स्थानीय लोग

ना सड़क ना पानी खामोशी की जीवन में जी रहे हैं शांत है विहार के लोग

पवन बावरी
भीलवाड़ा । शहर में जन समस्या लगातार बनी हुई हैं जगह जगह कूड़ा कचरा और जगह जगह नालिया टूटी होने के कारण नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। जगह जगह सड़के टूटने के कारण नगर विकास न्यास के काम काज की पोल खुलती नजर आई हैं। भीलवाड़ा में सुबह से बारिश का दौर जारी है इस बीच प्रशासन की पोल खुलती नजर आ रही है। नगर निगम महापौर राकेश पाठक ने भी कई बार नगर विकास न्यास पर कई सवाल खड़े कर दिए थे। भीलवाड़ा के कई कॉलोनियों में बारिश का पानी भर जाने के कारण लोगों को आवाजाही में भी दिक्कतें आ रही हैं। जिम्मेदार अधिकारी मोन साधना में विलीन हे। भीलवाड़ा शहर के बाबाधाम की तरफ हर जगह लोगों को कचरे ओर टूटी सड़कों से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा लम्बे समय से नालों के पास पड़े कूड़े कचरे के कारण बदबू ओर अन्य बीमारियों का फैलना का अंदेशा बना रहता है जिससे स्थानीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है। भीलवाड़ा के जागरूक नागरिकों द्वारा कई बार शिकायतें की गई मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला इस कारण थक हार के लोगों ने कहना भी छोड़ दिया। लगातार लोगों द्वारा नगर निगम और नगर विकास न्यास के बहार जन समस्याओं को लेकर कई बार अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया मगर हालत जस के तस बने हुवे हैं। भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी के प्रयासों से पांडु के नाले के पास दीवार तो बनी हे मगर उसके पास पड़ी सैकड़ों पूरी टूटी हुई हैं। वहीं थोड़ी से बारिश से नाले के पास बने अंडर पास में पानी भर जाने के कारण आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतें आती हैं।

भीलवाड़ा शहर के शांता विहार कॉलोनी को सात साल पहले नगर विकास न्यास द्वारा विकसित किया गया मगर अभी वर्तमान हालात में वहां के स्थानीय लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। कॉलोनी में ना पानी समय पर आता है ना ही सड़के सही बनी हुई है और घरों के सामने खरपतवार होने के कारण जहरीले जीव जंतुओं का खतरा में लोगो को रहता है। बारिश के समय में जहरीले जीव जंतु निकलते हैं जिसके कारण जान माल का खतरा रहता है महिलाएं बच्चों को अकेले बारिश में बहार नहीं निकलने देती क्योंकि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं । स्थानीय महिलाओं का कहना है कि 7 साल तक नगर विकास न्यास के अधिकारियों ने सुध तक नहीं ली। पहले बनाई गई सड़क अब टूट चुकी है और वहीं घरों के सामने खरपतवार से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। खाली पड़े भूखंडों पर खरपतवार हटाने के लिए कई बार शिकायतें की गई मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। वहीं स्थानीय महिलाओं का कहना है कि नगर निगम के पार्षद को अवगत करवाया गया मगर आश्वाशन के तले दबा दिया गया। कच्ची बस्ती विकास मंच के संस्था के अध्यक्ष गोर्वधन सिंह कटार ने कहा कि नगर निगम ओर नगर विकास न्यास के अधिकारी गहरी निंद में सोए हुवे हैं और जनता त्रस्त नजर आ रही जनता की आवाज के लिए बने अधिकारी जनता को भूल कर अपने मग्न में मस्त हैं और जनता त्रस्त हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES