Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा में कृषक प्रशिक्षण शिविर:दलहनी फसलों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर

भीलवाड़ा में कृषक प्रशिक्षण शिविर:दलहनी फसलों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर जोर

मुकेश खटीक
भीलवाड़ा।भादू ग्राम पंचायत के भालडिया खेड़ा में बुधवार को दलहनी फसलों में आत्मनिर्भरता बढ़ाने हेतु कृषक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार के निर्देश में आयोजित इस शिविर में कृषि अधिकारी प्रियंका पारीक ने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2025-31 तक “दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन” लागू किया है।कृषक एवं कृषि विस्तार कर्मियों को आधुनिक कृषि तकनीक,उन्नत बीज,उर्वरक प्रबंधन,खरपतवार नियंत्रण और उत्पादन वृद्धि की जानकारी दी गई।कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर ने बताया कि दलहनी फसलों में प्रोटीन अधिक होने के कारण मानव स्वास्थ्य के लिए भी ये आवश्यक हैं।एग्री क्लिनिक के कृषि अनुसंधान अधिकारी जीतराम चौधरी ने कहा कि इन फसलों में कीट एवं व्याधियों का प्रकोप कम होता है और कम लागत में अधिक उत्पादन संभव है।कृषि पर्यवेक्षक कविता जाट ने भी दलहनी फसलों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर कई स्थानीय कृषक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular