भीलवाड़ा शहर में माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने एक दर्जन मकानों की छत पर पत्थर बरसाए, मचा हड़कंप

भीलवाड़ा । वस्त्रनगरी में लंबे अरसे से व्याप्त शांति में कुछ असामजिक तत्वों ने सेंध लगाने का प्रयास किया है । रविवार रात शास्त्री नगर इलाके के भोपाल पूरा रोड पर खेड़ा कूट माता जी मंदिर के पास करीब एक दर्जन मकानों की छत पर अज्ञात लोगों ने पत्थर बरसाए जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया वही पत्थरबाजी की घटना से लोगो में दहशत व्याप्त हो गई । लोग अपने घरों से बाहर निकल आए जैसे ही खबर क्षेत्र में फैली लोगो की भीड़ जुटने लगी वही हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी । सूचना पर कोतवाल शिवराज गुर्जर मय टीम मौके पर पहुंचे पुलिस अज्ञात लोगों की जानकारी जुटाने में जुट गई क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले । थानाप्रभारी शिवराज गुर्जर ने बताया की स्थानीय लोगो से सूचना मिली की सीमेंट से बनाए हुए पत्थर क्षेत्र में एक दर्जन मकानों की छत पर अज्ञात लोगों ने बरसाए। पत्थरबाजी करने वाले असामाजिक तत्व कौन है और पत्थर क्यू फेंके इसकी जांच की जा रही है और अज्ञात पत्थरबाजों का पता लगाया जा रहा है ।