Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा शहर में पुलिस ने किया रूट मार्च, शांति और कानून व्यवस्था...

भीलवाड़ा शहर में पुलिस ने किया रूट मार्च, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

भीलवाड़ा । जहाजपुर के तनावपूर्ण हालात और अनंत चतुर्दर्शी, ईद पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन और आर ए सी के जवानों ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए शहर में फ्लैग मार्च निकाला इस दौरान प्रशासन ने आमजन में विश्वास और अपराधियो में भय का संदेश दिया साथ ही आमजन से पुलिस को सहयोग करने के लिए प्रेरित किया । फ्लैग मार्च सिटी कंट्रोल रूम से शुरू होकर प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः अपने गंतव्य तक पहुंचा। मार्च के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत, ए एस पी विमल सिंह नेहरा, वृत शहर वृताधिकारी अशोक जोशी और सभी थानों के थाना प्रभारी, पुलिस और आर ए सी के जवान मौजूद रहे ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES