Homeभीलवाड़ाभोपालगंज माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव निर्विरोध संपन्न

भोपालगंज माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव निर्विरोध संपन्न

(पंकज पोरवाल)

निर्विरोध चुनाव से संगठन की शक्ति और बढ़ती: श्रीमती सुमन सोमानी

भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल| भोपालगंज माहेश्वरी महिला मंडल के चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर श्रीमती सुमन सोमानी और मंत्री पद पर श्रीमती शीतल जागेटिया को सर्वसम्मति से चुना गया। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर अंजना मालू और संगठन मंत्री के रूप में ललिता सोमानी को नियुक्त किया गया। वर्तमान अध्यक्ष कल्पना सोमानी ने बताया की नगर माहेश्वरी महिला संस्थान अध्यक्ष डॉक्टर सुमन सोनी के निर्देशन में निर्वाचन की पारदर्शिता और सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में श्रीमती गायत्री मूंदड़ा और श्रीमती नीलम माहेश्वरी का सानिध्य प्राप्त रहा। इस अवसर पर नव निर्वार्चित अध्यक्ष श्रीमती सुमन सोमानी ने कहा कि वह इस पद पर पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करेंगी। उन्होंने सभी महिला मंडल सदस्यों को साथ लेकर अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिबद्धता जताई। सोमानी ने कहा कि निर्विरोध चुनाव सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक है तथा इससे संगठन की शक्ति और बढ़ती है। निर्विरोध चुनाव से समाज का समय और धन दोनों की बचत होती है। इस प्रक्रिया में मंडल की पुर्व अध्यक्ष निशा सोनी के साथ ही अर्चिता झवंर, आशा देवपुरा, सत्यम मूंदड़ा, लीला सोमानी, सुशीला सोमानी, सुमन बाहेती, मधु बाहेती, रेणु देवपुरा, सुनीता सोमानी का पूर्ण सहयोग रहा। अंत में नवर्निवाचित पदाधिकारियों का सदस्याओं द्वारा माला पहनाकर व मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES