नई दिल्ली। शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े दस बजे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में भूकम्प के तेज झटके महसूस किए गए। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में और रात 10:31 बजे वहां भूकम्प आया था।
नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने अपनी सबसे शुरुआती अपडेट में कहा था कि भूकम्प का केंद्र जम्मू कश्मीर में था। इसके बाद इसे बदलकर अमृतसर कर दिया गया। अब विभाग क कहना है कि भूकम्प का केंद्र अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, चीन और उजबेकिस्तान से घिरे देश ताजिकिस्तान में था।
बताया गया है कि ताजिकिस्तान में भूकम्प की तीव्रता 6.3 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से 74 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।
जम्मू-कश्मीर में रात में शक्तिशाली भूकंप के जोरदार झटकों से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। तेज झटकों के कारण कई इमारतों में दरार पड़ने की खबरें हैं।
अधिकारियों ने अब तक भूकंप के कारण किसी के हताहता होने की सूचना नहीं दी है। भूकंप से घाटी में डर और दहशत का माहौल है।
भूकंप के दहशत के कारण घाटी में स्थानीय लोग सो नहीं पाए।
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा, शुक्रवार को रात 10.34 बजे जम्मू-कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।
भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में 31.57 डिग्री अक्षांश पर उत्तर में और 75.09 डिग्री देशांतर पर पूर्व में था।
कश्मीर में भूकंपों से होने वाली तबाही का इतिहास रहा है
हमारें अन्य चेनल देखने के लिए निचे दिए वाक्यों पर क्लिक करे
वीडयो चेनल, भीलवाड़ा समाचार, सभी समाचारों के साथ नवीनतम जानकारियाँ , राष्ट्रीय खबरों के साथ जानकारियाँ, स्थानीय, धर्म, नवीनतम |