Homeभीलवाड़ाध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले बाइक चालकों पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अनिल कुमार

 

ब्यावर। स्मार्ट हलचल|शहर में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस ने सख़्त कदम उठाए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह राठौर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तेज़ आवाज़ और कानफोड़ू साइलेंसर लगाने वाले बाइक चालकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान चांग गेट स्थित महात्मा गांधी सर्किल पर ज़ब्त की गई बाइकों के 50 से अधिक अवैध साइलेंसर बुलडोजर की मदद से नष्ट किए गए।
पुलिस का कहना है कि ऐसे साइलेंसर न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि आमजन में दहशत और असुविधा भी पैदा करते हैं।
यातायात शाखा द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में डिप्टी राजेश कसाना, ट्रैफिक इंचार्ज पूनम चंद विश्नोई, मंगल सिंह, सहित यातायात पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। अभियान के अंतर्गत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान एवं ज़ब्ती की कार्रवाई लगातार जारी है।
पुलिस ने शहरवासियों से यातायात नियमों का पालन करने, अवैध साइलेंसर का उपयोग न करने और ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई जारी रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular