श्यामगढ़ विद्यालय में 36 छात्रों को साइकिल वितरित

 शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा । स्मार्ट हलचल ।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय श्यामगढ़ में बुधवार को कक्षा 9 की 36 छात्रों को साइकिल वितरित की गई। यह कार्यक्रम निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना है। साइकिल वितरण के दौरान छात्रों को शिक्षा के महत्व और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साइकिल वितरण समारोह में पंचायत समिति सदस्य सत्यनारायण मेवाड़ा, सरपंच प्रतिनिधि सूरजमल गुर्जर, एसएमसी अध्यक्ष भोजराज मीणा, विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार शर्मा, साइकिल वितरण समारोह की प्रभारी रामराज मीणा एवं स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles