Homeराज्यहाथरस हादसे में पुलिस का बड़ा एक्शन, भोले बाबा के 6 सेवादार...

हाथरस हादसे में पुलिस का बड़ा एक्शन, भोले बाबा के 6 सेवादार गिरफ्तार, Big action by police in Hathras incident

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ मामले में गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नारायण साकार विश्व हरि के छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। उन्‍होंने बताया कि ये सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और ‘सेवादार’ के रूप में काम करते थे। ये लोग भगदड़ मचने के समय मौके से भाग गए थे। अलीगढ़ आईजी शलभ माथुर ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।

यूपी के हाथरस में हुए दिल दहला देने वाले हादसे के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 4पुरुष और 2महिलाएं हैं। ये सभी आयोजन समिति के सदस्य हैं और सेवादार के तौर पर काम करते थे। नारायण साकार उर्फ ​​भोले बाबा का नाम FIRमें नहीं है। उनके नाम पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गयी थी। जिम्मेदारी आयोजक की है। मुख्य आरोपी पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह जानकारी अलीगढ़ IGशलभ माथुर ने दी है।

आरोपी के खिलाफ किस धारा के तहत मामला दर्ज किया गया?

IGशलभ माथुर ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 105, 110, 126 (2), 223 और 238 के तहत FIRदर्ज की गई है। गिरफ्तार किये गये 6लोग आयोजन समिति के सदस्य हैं। ये चंदा इकट्ठा करने और भीड़ इकट्ठा करने का काम करते हैं। वे कार्यक्रम में हर तरह की व्यवस्था करते हैं। अभी तक बाबा से पूछताछ नहीं हुई है। जरूरत पड़ी तो पूछताछ भी की जाएगी।

IGने कहा है कि मुख्य आरोपी आयोजक प्रकाश मधुकर पर 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। यह भी जांच की जा रही है कि यह किसी साजिश का हिस्सा है या नहीं। जब भीड़ बाबा के चरणों में प्रार्थना करने के लिए आगे आई तो सेवादार भीड़ से निकल गए, जिसके बाद यह घटना घटी। ये लोग मौके से भाग गये थे। उन्होंने पुलिस का सहयोग नहीं किया।

उन्होंने बताया कि ये लोग उन्हें वीडियो बनाने से रोकते थे। वे स्वयं भीड़ नियंत्रण का कार्य करते हैं। IGने कहा है कि भगदड़ से अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी की पहचान कर ली गई है। इनमें 2 पुरुष, 112 महिलाएं, 6 बच्चे और 1 लड़की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES