Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़शंभूपुरा क्षेत्र में एसीबी की बड़ी कार्यवाही, गिरदावर के लिए रिश्वत...

शंभूपुरा क्षेत्र में एसीबी की बड़ी कार्यवाही, गिरदावर के लिए रिश्वत लेता दलाल गिरफ्तार

40 हजार पहले ही ले लिए थे, 55 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़ा।

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी प्रतापगढ इकाई द्वारा 14 अप्रेल रात्रि में कार्यवाही करतें हुए आरोपी राजेश मीणा गिरदावर (राजस्व निरीक्षक) शम्भूपुरा तहसील चितौडगढ जिला चितौडगढ़ के लिए 55,000 रूपये रिश्वत लेते दलाल दिनेश वैष्णव (प्राईवेट व्यक्ति) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एसीबी की चौकी प्रतापगढ को एक शिकायत इस आशय की मिली की परिवादी की बामनिया रोड ग्राम पंचायत शम्भूपुरा में 2 आराजी भूमि के कन्वर्जन की ऐवज में 95 हजार रूपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा हैं। जिस पर दिनांक 8 अप्रेल को रिश्वत राशि मांग सत्यापन कराया गया। जिसमें आरोपी राजेश मीणा गिरदावर (राजस्व निरीक्षक) शम्भूपुरा तहसील चितौडगढ के लिए दलाल दिनेश वैष्णव (प्राईवेट व्यक्ति) द्वारा सत्यापन के दौरान परिवादी से 40,000 रूपये रिश्वत राशि ग्रहण की गई एवं शेष रिश्वत राशि 55,000 दिनांक 14 अप्रेल को लेना तय हुआ।
जिस पर एसीबी उदयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक राजेंन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरविजन में एसीबी प्रतापगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करतें हुए आरोपी राजेश मीणा गिरदावर (राजस्व निरीक्षक) शम्भूपुरा तहसील चितौडगढ जिला चितौडगढ़ के लिए उसके दलाल दिनेश वैष्णव (प्राईवेट व्यक्ति) को 55,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राजेश मीणा गिरदावर (राजस्व निरीक्षक) शम्भूपुरा तहसील चितौडगढ जिला चित्तौडगढ को कार्यवाही की भनक मिलते ही फरार हो गया जिसकी तलाश जारी हैं।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जावेगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES