• आदर्श विद्या निकेतन ने मनाई सुभाष चंद्र बोस जयंती की पूर्व संध्या
• केसरिया पताका दिखाकर किया रवाना; प्रधानाचार्य बैरवा बोले- बाधाओं को चीरकर आगे बढ़ना होगा
बीगोद (22 जनवरी, 2026/स्मार्ट हलचल)आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (पराक्रम दिवस) की पूर्व संध्या पर बीगोद कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। स्थानीय आदर्श विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के तत्वावधान में गुरुवार को एक भव्य पथ संचलन निकाला गया।
झांकियां और घोष रहे आकर्षण का केंद्र
प्रचार प्रमुख अशोक कुमार पाराशर ने बताया कि सुबह 11 बजे केसरिया पताका दिखाकर संचलन को रवाना किया गया।
- भागीदारी: 400 भैया-बहिनों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया।
- बैंड: 18 विद्यार्थियों के घोष वाहिनी ने शानदार प्रदर्शन किया।
- झांकी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस और रानी लक्ष्मीबाई की झांकियों का नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया।
अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में संघ के जिला प्रचारक केशव नारायण जी, विद्यालय अध्यक्ष भोपाल सिंह बापना, उपाध्यक्ष श्याम लाल खटीक और भेरू लाल तेली विशेष रूप से उपस्थित रहे।
“राष्ट्र कार्य में आने वाली हर बाधा को दूर कर हमें एकजुट होकर कदम से कदम मिलाते हुए चलना है।” — पूरन मल बैरवा, प्रधानाचार्य













