भीलवाड़ा। भीलवाडा की बीगोद थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए भीलवाडा, बून्दी, जिला राजसमन्द में वांच्छित स्थायी वारण्टी को डिटेन कर गिरफ्तार किया है । पुलिस थाना बिजौलिया थाना जिला भीलवाडा, पुलिस थाना कोतवाली, पुलिस थाना डाबी, पुलिस थाना तालेडा जिला बून्दी एवं पुलिस थाना रेलमगरा जिला राजसमन्द का स्थायी यह आरोपी स्थाई वारण्टी है । पुलिस ने निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित थानो को सूचित किया । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा अपराधियो की धरपकड के विरूद्ध सघन अभियान चला रखा है जिसके तहत् एएसपी मुख्यालय पारसमल जैन के निर्देशन में एवं बाबु लाल विश्नोई वृत्ताधिकारी, वृत माण्डलगढ भीलवाडा के सुपरविजन में और बीगोद थाना प्रभारी जयसुल्तान के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया । पुलिस थाना बिगोद टीम के द्वारा बिगोद कस्बा का निवासी मोहम्मद इकबाल पिता अब्दुल गफूर लुहार मुसलमान उम्र 45 साल निवासी नई आबादी बिगोद भीलवाडा जिसके खिलाफ धोखाधडी, चोरी, लडाई झगडा, मारपीट एवं हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार स्थायी वारण्टी को मुखबिर की सूचना के आधार पर कस्बे में संध्याकालिन गश्त के दौरान डिटेन कर निरोधात्मक कार्यवाही की गई, सम्बन्धीत थानों कों सुचित किया गयां।
गठित पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल सत्यपाल, कांस्टेबल दिनेश कुमार सुचना अधिकारी। (विशेष योगदान), कांस्टेबल अजीत कुमार,
स्थायी वारंटी यह हुआ गिरफ्तार
मोहम्मद इकबाल पिता अब्दुल गफूर लुहार मुसलमान उम्र 45 साल निवासी नई आबादी बिगोद पुलिस थाना बिगोद जिला भीलवाडा
