बिहार में 318 नए आंगनबाड़ी-क्रेच केंद्र खुलेंगे

बिहार में 318 नए आंगनबाड़ी-क्रेच केंद्रों की सौगात

कामकाजी अभिभावकों को मिलेगा सहारा, हजारों बच्चों को लाभ

रिपोर्टर: राज्य ब्यूरो

Anganwadi Center Bihar

पटना, स्मार्ट हलचल. बिहार सरकार ने राज्य में 318 नए आंगनबाड़ी-क्रेच केंद्र खोलने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य कामकाजी माता-पिता को सहयोग प्रदान करना और बच्चों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना है।

सरकार के अनुसार क्रेच वर्करों को ₹5,500 तथा हेल्परों को ₹3,000 मासिक मानदेय दिया जाएगा। इन केंद्रों में बच्चों के पोषण, शिक्षा और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

इस पहल से राज्य के हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।