एरिया डोमिनेशन अभियान में बिजयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

2.57 ग्राम स्मैक बरामद, एनडीपीएस आरोपी सहित चार गिरफ्तार; शांति भंग में 9 गैरसायल पकड़े

अनिल कुमार

ब्यावर।बिजयनगर। स्मार्ट हलचल|एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बिजयनगर थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.57 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। पुलिस ने एक स्थायी गिरफ्तारी वारंटी और दो अन्य प्रकरणों में वांछित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 गैरसायलों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुकृति उजैनिया आरपीएस तथा वृताधिकारी मसूदा शिवराज सिंह आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी राजवीर सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

एनडीपीएस प्रकरण संख्या 340/2026 में रिजवान कुरेशी पुत्र इरफान कुरेशी (39) निवासी जामा मस्जिद के पीछे, राजनगर, बिजयनगर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 2.57 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने स्थायी गिरफ्तारी वारंटी पारा देवी पत्नी ज्ञानचंद (40) निवासी शिखरानी को भी गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही प्रकरण संख्या 311/2026 में वांछित हरशिंकर पुत्र नारायण (18) निवासी बड़ा आसन, बिजयनगर तथा प्रकरण संख्या 273/2026 में वांछित नवीन वैष्णव पुत्र उमराव वैष्णव (32) निवासी कुबेर कॉलोनी, बिजयनगर को गिरफ्तार किया गया।

9 गैरसायल भी गिरफ्तार

अभियान के दौरान पुलिस ने मुकुट कुमार शर्मा, इरफान, महेन्द्र सिंह रावत, देवेन्द्र सिंह दरोगा, चेतन बागरिया, ब्रम्हा बागरिया, रतन बागरिया, श्योजी पंवार और सुरेश कुमार बागरिया को धारा 170 बीएनएसएस के तहत शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय/कार्यपालक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

यह पुलिस टीम रही शामिल

कार्रवाई में राजवीर सिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी, बजरंग त्रिपाठी सउनि, कैलाश चन्द सउनि, रणजीत सिंह सउनि, सीयाराम सउनि, जसराज सउनि, शंकर लाल हैड कांस्टेबल नं. 45, गोपीराम हैड कांस्टेबल नं. 214, विजेन्द्र हैड कांस्टेबल नं. 46, तथा विजय सिंह कांस्टेबल नं. 428, मोहित सिंह कांस्टेबल नं. 323, गजेन्द्र सिंह कांस्टेबल नं. 389, मुकेश कुमार कांस्टेबल नं. 594 और ओमप्रकाश कांस्टेबल नं. 707 शामिल रहे।