Homeभीलवाड़ाबिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग: खेत...

बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग: खेत में कटी गेहूं की फसल जली कोई जनहानि नहीं

गुरला :- नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला क्षेत्र के केलाशपुरी में किसान राजु त्रिपाठी गणपत त्रिपाठी के खेत में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। खेत के ऊपर से गुजर रही थ्री फेस सप्लाई लाइन में हवा के कारण विस्फोट हुआ।

जानकारी के अनुसार चिंगारियां खेत में रखी कटी हुई गेहूं की फसल पर गिरीं। आग तेजी से फैली खेत पर रखी कटीं फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने तत्काल सूझबूझ दिखाई। उन्होंने जलती फसल के पास रखी अन्य फसल को दूसरे खेत में शिफ्ट कर दिया। इससे बड़ा नुकसान टल गया।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी। विभाग के कर्मचारी विद्युत सप्लाई को तुरंत बंद किया। ग्रामीणो की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक किसान राजु त्रिपाठी बालु लाल त्रिपाठी के खेत पर खडी फसल चलने काफी नुकसान हो चुका था। पड़ोसी किसानों की सतर्कता से आसपास के खेतों में आग फैलने से बच गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES