बिजोलिया के राजकीय विद्यालय ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में परचम लहराया

(दीपक राठौर)

बिजौलियाँ\स्मार्ट हलचल|राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कल दिनांक 24 मार्च को दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया,जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजोलिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के छात्र कृष मेहर ने 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया।इसी के साथ सलोनी राठौर ने 84.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान ,नीलम कुमारी धाकड़ ने 83.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान,किरण बंजारा ने 82.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान एवं काली कुमारी मीणा ने 79.17 प्रतिशत अंक कर पंचम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के कुल 29 छात्रों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की एवं 20 छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। इसके साथ ही विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा एवं 6 बालिकाएं गार्गी पुरस्कार हेतु चयनित हुई है।विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दिलीप सिंह ने इसे विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। प्रधानाचार्य,समस्त स्टाफ एवं एसडीएमसी सदस्यों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं।विद्यालय में नव प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है l