12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम, बिजोलिया के संस्कार भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तीनों – आर्ट्स, कॉमर्स और विज्ञान तीनों सकाय में उपखंड स्तर पर किया टॉप

(दीपक राठौर)

तीनों सकाय में बालिकाओं ने मारी बाजी |

बिजौलियाँ|स्मार्ट हलचल|माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज घोषित हुआ। जिसमें स्थानीय संस्कार भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं सभी संकायों में प्रथम स्थान अर्जित कर ऊपरमाल क्षेत्र में अव्वल रही।
संस्कार भारती सी सै स्कूल की निर्देशक आदर्श सोनी ने बताया कि स्कूल का यह परीक्षा परिणाम ऐतिहासिक रहा क्योंकि सभी संकायों में संस्कार भारती की छात्राएं क्षेत्र में अव्वल रही।
उन्होंने बताया कि कला संकाय में खुशी माली ने 97.00% अंक प्राप्त किए जबकि विज्ञान (कृषि विज्ञान) संकाय में एंजेला खान ने 94. 40% अंक तथा कॉमर्स संकाय में गुफिरा लाहु ने 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए जो क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिशत है।ये तीनों छात्राएं इस वर्ष बिजोलिया उपखंड में अव्वल रही। इस परीक्षा परिणाम के बाद कस्बे के लोगों ने ने निदेशक आदर्श सोनी और विद्यालय स्टाफ को बधाई दी, निदेशक आदर्श सोनी ने बताया कि इस परिणाम का श्रेय बालिकाओं की अथक प्रयास और मेहनत का नतीजा है, अभिभावक वर्ग का विश्वास है तथा स्कूल स्टाफ का उचित मार्गदर्शन भी सराहनीय रहा है ।
उन्होंने सभी सफल छात्र छात्राओं उनके परिजनों, स्कूल के स्टाफ तथा शुभचिंतकों को बधाई दी।