बिजौलिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, छुरा लेकर आमजन में दहशत फैलाने, पोक्सो एक्ट सहित अन्य मामलों में 4 अपराधी गिरफ्तार

भीलवाड़ा । पुलिस थाना बिजौलिया ने अलग-अलग अपराध करने वाले अपराधियो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पोक्सो के प्रकरण में वांछित आरेापी सुभाष खटीक को गिरफ्तार किया इसी प्रकार छुरा लेकर आमजन में दहशत फैलाने वाले आरापी रमेश बलाई को गिरफ्तार किया साथ ही बिजौलिया में पत्रकार श्याम विजयव को धमकाने व मारपीट करने वाले आरोपी लक्ष्मीनारायण व हेमन्त को गिरफ्तार किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह भीलवाडा के निर्देशन मे जिले में फरार वांछित आरोपीयो के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियेां पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निर्देषित किया गया इसी क्रम में एएसपी मुख्यालय पारस जैन एवं मांडलगढ़ वृताधिकारी बाबूलाल विश्नोई के निकटतम सुपरविजन में और बिजौलिया थानाधिकारी स्वागत पाण्डया के नेतृत्व में गठित टीम ने अपराधियों के विरूद्व कार्यवाही को अंजाम दिया ।

पोक्सो एक्ट में इसे किया गिरफ्तार

बिजौलिया थाने के प्रकरण संख्या 37/2026 धारा 75(2) बी.एन.एस. व 7/8 पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी सुभाष चन्द्र खटीक पुत्र चतुर्भुज खटीक उम्र 36 साल निवासी टिचाटोल कॉलोनी बिजौलिया, को डिटेन कर मामले की जांच पड़ताल कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया जिससे गहनता से पूछताछ जारी है ।

छुरा लेकर आमजन में फैला रहा था दहशत

दिनांक 03.04.2026 को सुचना मिली ग्राम गोविन्दपुरा में रमेश बलाई हाथ में छुरा लिये घुमकर आमजन में दहशत फैलाकर डरा रहा है कोई अनहोनी घटना कर सकता है। उक्त सुचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए लक्ष्मण सिंह सउनि मय जाप्ता के ग्राम गोविन्दपुरा में दबिश देकर रमेश बलाई द्वारा गांव में खुलेआम छुरा लेकर घुमने और आमजन को डराकर दहशत फैलाने वाले को मौके पर आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया ओर छुरा जब्त कर सम्बन्धित धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की ।

पत्रकार के साथ मारपीट और धमकी के मामले में दो गिरफ्तार

दिनांक 2.4.2026 को प्रार्थी श्यामसुन्दर विजयवर्गीय निवासी बिजौलिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह दिनांक 01.04.2026 पंचायत चौक से घर पर जा रहे थे इसी दौरान बिना नम्बरी हुडई आई10 कार में सवार लक्ष्मीनारायण उर्फ कालू अहीर व उसके अन्य साथियों द्वारा पीछा कर मारपीट की उक्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की ओर मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए, थाना स्तर पर टीम का गठन किया और सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर फुटेज व विडियो प्राप्त किए तथा मुखबीर से सूचना लेकर सदिंग्धो की तलाश करते हुए लक्ष्मीनारायण उर्फ कालू पिता किशनलाल अहीर उम्र 25 साल निवासी छोटा दरवाजा बिजौलिया थाना बिजौलिया जिला भीलवाडा, व हेमन्त पिता हनुमान प्रसाद जांगिड़ उम्र 26 साल निवासी विवेकानन्द नगर कोटा थाना आरकेपुरम जिला कोटा को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। जिनसे प्रकरण में गंभीरता से अनुसंधान व पुछताछ जारी है।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल

स्वागत पाण्डया थानाधिकारी बिजौलिया, गोपाल लाल स.उ.नि., लक्ष्मण सिंह सउनि,
रामसिंह हैड कांस्टेबल, सुरेश, लोकेश, धनराज, विश्राम, मायाराम, अशोक शामिल थे ।