भीलवाड़ा । गुलाबपुरा थाना पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए बाइक चोर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए, 6 चोरी की मोटरसाईकिल बरामद कर गैंग के दो शातिर गुर्गों को पकड़ा है । पुलिस ने बताया की आरोपी अपनी शौक मौज पुरा करने के लिए बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते है और दो बाइक चोर गोपाल लाल शर्मा व सुरज सिंह दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेशानुसार जिले में मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों के खुलासे व रोकथाम हेतु शाहपुरा एएसपी राजेश आर्य के निर्देशन और गुलाबपुरा वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह के सुपरविजन में गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में डी.एस.टी. व साईबर सेल टीम से एक विशेष टीम का गठन किया गया। प्रार्थी ईश्वर लाल पिता दीपा कुम्हार उम्र 30 साल निवासी अटलपुरा जिला भीलवाडा ने 24.03.2026 को एक रिपोर्ट गुलाबपुरा थाने पर दी के बताया की मेरे भाई विनोद कुम्हार के नाम की मोटर साईकिल को मैं प्रार्थी 16.03.2026 को करीब 2.30 बजे लेकर अपने परिचित के घर कुम्हार मोहल्ला, गुलाबपुरा में गया था और मोटरसाईकिल को इनके घर के बाहर खड़ी कर हैण्डल लॉक कर चाबी अपने साथ लेकर घर के अन्दर चला गया और लगभग 1 घण्टे बाद जब वापस आया तो मोटरसाईकिल नही मिली कोई अज्ञात व्यक्ति उक्त मोटरसाईकिल चुरा कर ले गया। चोरी का मामला साथ कर चोरों की तलाश प्रारंभ की गई। गठित टीम ने मुखबीर व तकनीकी माध्यमों का सहारा लिया के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर सूचना संकलित कर चोरी करने वाले आरोपी गोपाल लाल पिता रामप्रसाद शर्मा उम्र 25 साल निवासी नन्दवाडा पुलिस थाना मसुदा जिला ब्यावर (राज.) एवं सुरज सिह पिता रामेश्वर दरोगा उम्र 25 साल निवासी नाडी मौहल्ला गुलाबपुरा थाना गुलाबपुरा जिला भीलवाडा (राज.) को गिरफ्तार कर उसके द्वारा चुराई गई मोटरसाईकिल व अन्य 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गई।
गठित टीम में थानाप्रभारी के साथ संजय कुमार, महावीर प्रसाद सउनि, चन्द्रपाल सिंह एचसी डीएसटी, रविन्द्र थाना गुलाबपुरा विशेष योगदान रहा, अभेश कुमार, अनिल कुमार डीएसटी विशेष योगदान, पवन डीएसटी भीलवाड़ा विशेष योगदान, हरवीर, विशेष योगदान, गीतम सिंह डीएसटी विशेष योगदान और पवन डीएसटी से शामिल थे ।
