बाइक के चैंबर में छिपा कर ले जा रहे थे अवैध अफीम, 2 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख रु का अवैध मादक पदार्थ जब्त

भीलवाड़ा । भीलवाडा की कोटड़ी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है । पुलिस ने मोटरसाईकिल के चेम्बर में छुपा कर ले जा रहे 1 किलो 561 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटरसाईकिल को जप्त किया जब्त अवैध मादक पदार्थ की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीबन 10 लाख रूपये है । पुलिस ने आरोेपी शम्भु गुर्जर व सोपाल गुर्जर को गिरफ्तार किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए एएसपी शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन में और वृताधिकारी कोटड़ी सुरेश डाबरिया के सुपरविजन में टीम गठित की कोटड़ी थाना प्रभारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन हुआ । पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध गश्त के दौरान कार्यवाही करते हुए मोटरसाईकिल के चेम्बर में छुपा कर ले जा रहे 1.561 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफिम बरामद कर 2 तस्करो शम्भु गुर्जर व सोपाल गुर्जर को गिरफतार किया गया। दिनांक 17.03.2026 को महावीर प्रसाद थानाधिकारी कोटडी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दोपहर 3 बजे के करीबन गश्त के दौरान सवाईपुर की तरफ से आ रही संदिग्ध मोटरसाईकिल को डिटेन कर बाइक सवारों से पुछताछ की तथा मोटरसाईकिल को चैक किया गया तो मोटरसाईकिल के चेम्बर मे छुपा कर रखे अवैध मादक पदार्थ अफीम 1 किलो 561 ग्राम को नियमानुसार जब्त किया और तस्करी करते हुये तस्कर शम्भु गुर्जर व सोपाल गुर्जर को गिरफ्तार किया गया। तस्करी मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया और एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। गठित विशेष टीम मे थाना प्रभारी के अतिरिक्त सियाराम थानाधिकारी पारोली मय टीम, एचसी औंकार सिंह थाना कोटडी, कांस्टेबल मोती राम (विशेष योगदान), अर्जुन राम (विशेष योगदान), राकेश कुमार (विशेष योगदान), हनुमान शामिल थे ।

गिरफ्तार हुए आरोपी

शम्भु गुर्जर पिता किषना गुर्जर उम्र 40 साल निवासी बखतुनी पुलिस थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश और सोपाल पिता नाथु गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 41 साल निवासी बखतुनी पुलिस थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया ।

पुलिस प्रशासन की अपील

जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुंरत निकटतम पुलिस थाना, कन्ट्रोल रूम को सूचित करें। अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं आपराधिक गतिविधियों के विरूद्व पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।