Homeभीलवाड़ाशहीद बीरबल सिंह को दी श्रद्धांजलि

शहीद बीरबल सिंह को दी श्रद्धांजलि

शाहपुरा-पेसवानी

जीनगर समाज शाहपुरा ने शहीद बीरबल सिंह ढालिया का शहादत दिवस मनाया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जीनगर समाज के वरिष्ठ जनों एवं शिक्षाविदों, जीनगर सेवा सिमिति सदस्य, जीनगर नवयुवक मंडल के सदस्यों ने शिरकत की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर अमर शहीद को श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कन्हैयालाल निर्वाण ने शहीद बीरबल सिंह ढालिया की जीवनी पर प्रकाश डाला। निर्वाण ने बताया कि तिरंगा झंडा ले जाने पर अंग्रेज अफसर ने बीरबल सिंह को 3 गोलियां मारी, बीरबल सिंह के कंधे व पेट में लगी। मरते दम तक झंडा नीचे नहीं गिरने दिया। शिक्षाविद् पंकज सोनगरा ने शिक्षा को समाज की महती आवश्यकता बताया।पशुचिकित्सक गजानंद निर्वाण ने सभी का आभार जताया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कन्हैयालाल निर्वाण, नवलकिशोर निर्वाण, गोपाल गहलोत, नंदलाल सोनगरा, गजानंद निर्वाण, पंकज सोनगरा, मुकेश निर्वाण, संदीप सोनगरा, पवन पंवार, दिलीप गहलोत, अनिल निर्वाण, किशन निर्वाण, लोकेश निर्वाण, जयंत जीनगर, दीपक सोनगरा, पिंटू पालीवाल, निखिल निर्वाण, गौतम चंदेल, हर्ष चंदेल, अभिषेक निर्वाण, मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES