Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़बामनिया में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में स्वास्थ्य जांच...

बामनिया में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती के उपलक्ष में जनजाति गौरव पोषण पखवाड़ा का आयोजन बामनिया आंगनबाड़ी केंद्र पर किया गया। जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार 11 नबम्बर को बामनिया आंगनबाड़ी केंद्र पर भगवान बिरसा मुंडा की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया गया। महिलाओं की जांच एएनएम मधु साहु द्वारा की गई। जिला समन्वयक समता भटनागर ने बिरसा मुंडा के जीवन का संक्षिप्त परिचय दिया एव महिलाओं को स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गई। शीला चोधरी ब्लॉक समन्वय ने बच्चो को भोजन कराने के बारे में जानकारी दी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मंजु जैन द्वारा केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं ओर योजनाओं के बारे में बताया गया। केंद्र पर दो गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।
कार्यक्रम में सहायिका कविता गमेती, बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एव बच्चे उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES