Homeभीलवाड़ाब्यावर में राजेश पायलट की 81 वीं जयंती मनाईः कांग्रेस सेवादल ने...

ब्यावर में राजेश पायलट की 81 वीं जयंती मनाईः कांग्रेस सेवादल ने दी श्रद्धांजलि, संगोष्ठी और सेवा कार्य के जरिए किया याद

अनिल कुमार
जिला ब्यावर

स्मार्ट हलचल| ब्यावर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की 81वीं जयंती पर ब्यावर जिला कांग्रेस सेवादल ने श्रद्धांजलि संगोष्ठी का आयोजन किया। यह कार्यक्रम उदयपुर रोड ब्रह्मधाम में हुआ, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पायलट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी ने बताया कि विधानसभा प्रत्याशी पारस पंच जैन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर ब्रह्मधाम में वृद्धजनों को भोजन कराकर
सेवा कार्य भी किया गया।

पारस पंच जैन ने सभा को संबोधित करते हुए राजेश पायलट के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पायलट ने हमेशा देश और समाज की सेवा को प्राथमिकता दी और युवाओं को राजनीति में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अशोक रांका, सेवादल गंगा रावत, सेवादल प्रदेश महासचिव सोहन मेवाड़ा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और पायलट के आदर्शों पर चलने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पप्पू काठात, ब्यावर ब्लॉक सेवादल अध्यक्ष डॉ. अरविंद माथुर, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिवास सेन, जिला प्रवक्ता ऋषि लाम्बा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सोनी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular