Homeभीलवाड़ाभाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयन्ति मनाई

भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयन्ति मनाई

राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी/स्मार्ट हलचल। प्रखर राष्ट्रवादी विचारक महान शिक्षाविद, भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती पर भाजपा मंडल कोटडी द्वारा ग्राम पंचायत कोटडी में कार्यक्रम के साथ मनाई गई। जिसमें मंडल के पदाधिकारी द्वारा दूसरी बार मंडलअध्यक्ष पद पर आसीन प्रहलाद सेन का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन के बारे में बताते हुए आजाद भारत के इतिहास में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए देश की एकता और अखाण्डता से बढ़कर कुछ नहीं था। उन्होंने डॉक्टर मुखर्जी के आदर्शों को जीवन मे उतारने पर जोर दिया। वही प्रधान करण सिंह बेलवा ने कहा उत्तर में कश्मीर से लेकर पूर्व में बंगाल तक उन्होंने देश की एक इंच तक कि भूमि के लिए भी संघर्ष किया और जम्मू कश्मीर से दो प्रधान दो विधान दो निशान समाप्त करने के संघर्ष में शहीद तक हो गए। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्मचंद जीनगर, पूर्व प्रधान जमना लाल डीडवानिया, श्री कल्याण आचार्य, राजेंद्र सिंह हाडा, उप सरपंच नाना लाल तेली, नगर अध्यक्ष निर्मल लोढा, लक्ष्मी लाल जीनगर, रामस्वरूप गुर्जर, राघव आचार्य, सीताराम रायका, राधेश्याम शर्मा , जंतर सेठी, ओम माली, महावीर माली, दिनेश डीडवानिया, प्रभु लाल बैरवा, प्रकाश गाडरी, अमित चेचाणी, महावीर वैष्णव, नारायण कुम्हार, अभय सिंह, रामकुमार जाट, नारायण सिंह सहित भाजपा मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES