Homeअजमेरजन्म प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

जन्म प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित

अनिल कुमार

स्मार्ट हलचल|मुस्लिम नौजवान समिति जिला ब्यावर द्वारा दिनांक 8 9 10 अगस्त 2025 को दस्तावेज रखे तैयार मिशन के तहत  S.I.R. संबंधित दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र कैंप का आयोजन किया गया था, जिनका शुक्रवार को वितरण कार्यक्रम केसरी नन्दन गार्डन में आयोजित किया गया। 
           अध्यक्ष मोहम्मद साजिद ने बताया कि कार्यक्रम में बतौर अतिथि जनाब सैयद मुहम्मद इरफान साहब, शहर काजी जामा मस्जिद ब्यावर, दमयंती जयपाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, नगर परिषद ब्यावर
सलीम काठात, प्रधानाध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, मुण्डोती, ब्यावर, बाबू खान मंसूरी, इतिहास व्याख्याता, पटेल स्कूल, ब्यावर, हेमराज , कम्प्यूटर ऑपरेटर, नगर परिषद ब्यावर, चन्द्रप्रकाश, कम्प्यूटर ऑपरेटर, नगर परिषद, ब्यावर, अजीत सिंह , कम्प्यूटर ऑपरेटर, नगर परिषद ब्यावर मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिसमें मुस्लिम नौजवान समिति को ब्यावर तरफ से  करीब 800 लोगों से जन्म प्रमाण पत्र संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए। समिति ने चार महीने की कड़ी मशक्कत और लगन से इन सभी लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनवा दिए।  आज के कार्यक्रम में करीब 200 लोगो को जनन प्रमाण पत्र वितरित किये गए। इस दौरान मुस्लिम नौजवान समिति जिला-ब्यावर के उपाध्यक्ष  मोहम्मद जाकिर, सचिव जाकिर पठान, सहसचिव मोहम्मद अफ़ज़ल, महासचिव मोहम्मद जावेद, कोषाध्यक्ष  मोहम्मद  शकील, उपकोषाध्यक्ष मोहम्मद अली, सुचना व प्रचार मंत्री मोहम्मद अबरार, सदस्य बाबु कासीम, मोहम्मद शकील, सोहेब अली, इमरान कुरैशी, आसिफ इक़बाल, मोहम्मद इरशाद कुरैशी, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद शकील छीपा,  मोहम्मद इरशाद, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद सलमान मोहम्मद हारुन , मोहम्मद इमरान मसुंरी  आदि मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES