Homeभरतपुरपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म दिवस पर हनुमान चालीसा का आयोजन

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जन्म दिवस पर हनुमान चालीसा का आयोजन

स्मार्ट हलचल|चौमहला|भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के जन्म दिवस पर शनिवार को चौमहला सहित गांव गांव मंदिरों में पूजा पाठ कर उनके दीर्घ आयु की कामना की गई।
चौमहला में खेड़ापति हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक कालूराम मेघवाल रहे, कार्यक्रम के दौरान विधायक कालूराम मेघवाल, जगदीश भावसार ,करण सिंह, गौतम जैन ने सम्बोधित किया तथा राजे के किये गए कामों की सराहना की गई तथा उनकी लंबी आयु की कामना की गई, संचालन अरविन्द अग्रवाल ने किया,इस अवसर पर गोशाला में गायों को हरा चारा,गुड खल आदि खिलाया गया,केक काटकर जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान चौमहला मंडल अध्यक्ष गौतम जैन, उन्हेंल मंडल अध्यक्ष हेमराज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे, शनिवार को चौमहला गंगधार क्षेत्र के गांव गांव मंदिरों, गो शालाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए।
भाजपा महिला मोर्चा चौमहला द्वारा राजमाता विजया राजे सिंधिया वृद्धा आश्रम में पूर्व मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाया गया इस अवसर पर वृद्ध जनों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया साथ ही नवजीवन के गरीब बच्चों को फल देकर पूर्व मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ और दीर्घ आयु की मनोकामना की गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष भावना नागर महामंत्री सोनिया एवम महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES