Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने वीरांगना अवंती बाई की जन्म जयंती पर समाज द्वारा...

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने वीरांगना अवंती बाई की जन्म जयंती पर समाज द्वारा निकाली शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

ओम जैन

शम्भूपुरा।स्मार्ट हलचल/प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के निर्देशन में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में चितौड़गढ़ में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा का नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा के नेतृत्व में शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया। जयंती पर शहर के महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज के सामने प्रतापनगर में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए जिन्होंने साहस शौर्य व नारी शक्तिकरण की प्रतीक 1857 के स्वाधीनता संग्राम की महानायिका वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की तस्वीर एवं शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की इस अवसर पर प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, मंडल अध्यक्ष विजय चौहान, महावीर सिंह डेलवास, संगठन महामंत्री महेश काकानी, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर, एनएसयूआई अध्यक्ष कविश शर्मा, पार्षद देवराज साहू, रामगोपाल लोहार, कमल गुर्जर, राजू खटीक, पार्षद प्रतिनिधि अंशुल आदिवाल, महामंत्री शंभुलाल प्रजापत, विनोद लड्डा, देवीलाल धाकड़, रामनारायण सुथार, नरेन्द्र विजयवर्गीय, प्रभु रैगर, रणजीत घारू, नरेंद्र तंवर, कन्हैयालाल वैष्णव, चंदन कोठारी, मोहनलाल जाट, प्रवीण मेनारिया, अनिल भारद्वाज, अमित लड्डा, मनीष कोदली, किशन राव, मोहसिन खान, शिवम, आशीष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनप्रतिनिधिगण पदाधिकारीगण कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES