Homeराज्यउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार का परिणाम, दोस्त का जन्मदिन बना दो युवकों का मृत्यु...

तेज रफ्तार का परिणाम, दोस्त का जन्मदिन बना दो युवकों का मृत्यु दिवस

– जन्मदिन पार्टी के बाद तेज रफ्तार मोटर साइकिल से घर लौट रहे युवकों को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल/तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान लेने में लगातार सफल हो रहे हैं। ऐसी ही एक घटना में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से जा रहे युवकों की अज्ञात वाहन से टक्कर से मौत हो गई। दोनों अपने साथी की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद घर वापस जा रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक अचलगंज उन्नाव के गांव खन्नापुरवा निवासी सौरभ निषाद (20) गांव रहने वाले अपने दोस्त अंकित गौतम (19) के साथ बाइक पर कानपुर आया हुआ था।
पुलिस ने बताया कि रात लगभग पौने दो बजे दोनों बाइक से वापस उन्नाव लौट रहे थे। इसी दौरान गंगा पुल पर दोनों की मोटरसाइकिल की टक्कर एक अज्ञात वाहन से हो गई। जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस को परिवार वालों ने बताया कि मृतक अंकित की आर वन 5 बाइक से दोनों युवक कानपुर में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने आए थे।
जानकारी के अनुसार अंकित अपने परिवार में सबसे छोटा था। पिता श्यामू के अलावा मां सीया देवी, बड़ा भाई आशीष और बहन ममता है।
पिता के मुताबिक सोमवार रात आठ बजे दोनों थोड़ी देर में आने की बात कहकर निकल गए थे। अंकित पिता के साथ खेती किसानी में मदद करता था। घटना के बाद दोनों युवकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES