Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़सांसद सी.पी. जोशी के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रम की शुरुआत

सांसद सी.पी. जोशी के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रम की शुरुआत

चित्तौड़गढ़/चंदेरिया|स्मार्ट हलचल|सांसद सी.पी. जोशी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे त्रिदिवसीय सेवा कार्यक्रमों का शुभारंभ 02 नवंबर को चंदेरिया मंडल में हुआ। प्रथम दिवस पर भेरड़ा रोड स्थित सर्वोदय आश्रम में सफाई अभियान चलाया गया। यह सेवा कार्यक्रम भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, चंदेरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह राजोरा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आश्रम परिसर एवं मंदिर की मूर्तियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि “सांसद सी.पी. जोशी का जन्मोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, स्वच्छता और संगठन की भावना का प्रतीक है। जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद ने कहा कि भाजपा केवल राजनीति की पार्टी नहीं, बल्कि समाजसेवा के संस्कारों पर आधारित संगठन है। आश्रम प्रबंधन ने भाजपा कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय सेवा कार्य बताया। चंदेरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल सिंह राजोरा ने बताया कि आगामी दो दिनों तक सांसद जोशी के जन्मोत्सव के अवसर पर चंदेरिया मंडल में विभिन्न सेवा एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता दीपक शर्मा,
पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहिताश जाट, मंडल महामंत्री शांति लाल शर्मा, कैलाश अग्रवाल, संजय सुवालका, ओम सुवालका, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रुस्तम खान, मंडल उपाध्यक्ष भगवान भोई, मंडल मंत्री रामसिंह, गोपाल गवारिया, बालकिशन भोई, पूरण सिंह, किशन शर्मा, भेरू भोई, अरमान खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, बूथ अध्यक्ष राजू नायक, हंसराज सुवालका, देवीलाल सालवी, मृदुल जोशी, अतुल भटनागर, सुधीर दशोरा, विक्रम बंजारा, गोविंद सिंह, दिनेश बंजारा, संजय शर्मा, मंडल आईटी संयोजक पवन वैष्णव सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES