मांडलगढ़|स्मार्ट हलचल।तीर्थस्थल त्रिवेणी महादेव स्थल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर पूर्व राज्यमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष में सेवा सप्ताह राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर के नेतृत्व में मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अभिषेक किया गया एवं विद्वान पंडितो द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। कार्यक्रम में देवनारायण शिक्षा समिति मांडलगढ़ के अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य सत्यनारायण गुर्जर, जिला परिषद सदस्य अंकित तिवारी, पार्षद रफीक टांक, कांग्रेस नेता सीताराम गुर्जर, कैलाश गुर्जर, किशन साहू, शंकर मीणा, मंडल अध्यक्ष भेरूलाल शर्मा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ब्रह्मालाल कंजर, शंकरलाल गुर्जर ने कार्यक्रम में भाग लिया।