Homeराजस्थानकोटा-बूंदीलोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधा रोपण

लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया पौधा रोपण

इंजीनियर रवि मीणा

दीगोद: स्मार्ट हलचल/कोटा मे पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का जन्मदिवस सीमल्या ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। देहात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के निर्देश पर सीमल्या ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी खेल मैदान परिसर में एकत्रित हुए व परिसर में फलदार व छायादार पौधे लगाये। पौधारोपण के बाद आधा दर्जन गाड़ियों के साथ प्रधान कार्यालय नयापुरा पहुंचकर पुर्व विधायक प्रहलाद गुंजल को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कोटा देहात जिला उपाध्यक्ष गायित्री मीणा बंमोरी, कांग्रेस नेता पुर्व सरपंच परमानंद मीणा, कार्यकारी ब्लाॅक अध्यक्ष अनिरुद्ध मीणा, ओबिसी ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन गोचर, चंद्रप्रकाश मीणा कालारेवा, सीमल्या मंडल अध्यक्ष जगदीश मीणा, महावीर मीणा बंमोरी, गढे़पान मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मीणा, सीमल्या मंडल प्रभारी नवल मेघवाल, गढे़पान मंडल प्रभारी अर्जुन गोचर, दीगोद मंडल प्रभारी राजकुमार मीणा, पुर्व जिपस प्रत्याशी भुवनेश नागर, जयप्रकाश गोचर, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन मीणा, हेमराज मीणा, रवि मीणा बल्लभपुरा, राजाराम सुमन, नेमिचन्द मीणा, शांतिलाल मेहरा, लोकेश मीणा, दिपक मीणा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES