Homeराजस्थानअलवरश्री परशुराम भगवान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

श्री परशुराम भगवान का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया

बानसूर। स्मार्ट हलचल|कस्बे के नारायणपुर रोड स्थित परशुराम भवन में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया इस दौरान परशुराम भवन से विशाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बैंड बाजे के साथ भगवान परशुराम की झांकी राधा कृष्ण, राम दरबार व शिव पार्वती की मनमोहक झांकी निकाली गई। ब्राह्मण समाज अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लाटा ने बताया कि भगवान परशुराम शोभा यात्रा मे कस्बे वासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। वहीं राधा कृष्ण, शिव पार्वती की झांकियां ने भी सभी का मन मोह लिया। समाज के लोगो द्वारा जगह जगह पर यात्रा के लिए जल पान की व्यवस्था की गई। इस दौरान भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की समाज एकजुट होकर समाज को आगे लेकर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर गजेंद्र ज्ञानपुरीया ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष रमेश शर्मा, अरविंद कुमार शर्मा, अजय शर्मा, गिरधारी लाल ढांचौलिया, सजन मिश्रा शशिकांत बोहरा महेश ढांचोलिया जयप्रकाश शर्मा रामानंद दीक्षित पीयूष पुरोहित सुभाष जोशी,सहित ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES