Homeराज्यउत्तर प्रदेशआगरा व शमशाबाद में धूमधाम से मनाया गया समाजसेवी राजा लक्ष्मण प्रसाद...

आगरा व शमशाबाद में धूमधाम से मनाया गया समाजसेवी राजा लक्ष्मण प्रसाद का जन्मदिन

आगरा । आगरा में पालीवाल पार्क में समाजसेवी सपा नेता राजा लक्ष्मण प्रसाद का 74वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उनके साथियों ने जन्मदिन केक कटवाया व मिष्ठान वितरित किये। व भोजन वितरित किया।

जन्मदिन समारोह में गौरव अग्रवाल, महेश गोयल पंक्षी पेठा, चौधरी सतीश डागौर, मास्टर विनोद, जोगेंद्र, विनोद अग्रवाल, अशोक कुमार, मोतीलाल राजौरा, पत्रकार देवेश शर्मा, राजू वंसल, विशाल सुनार, डॉ धीरज दुवे, अभिषेक अग्रवाल, कृष कुशवाहा, प्रशांत, महेंद्र सिंह, अशोक अग्रवाल, रीतेश गुप्ता, मनीष खंडेलवाल, आदि लोग मौजूद रहे। शमसाबाद में तथागत भारत गेस एजेंसी बांगुरी रोड पर भी राजा लक्ष्मण प्रसाद का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गैस एजेंसी के निदेशक कपिल सोनी व अरविंद अम्बेश, अजय कदम, पंकज अग्रवाल, मुकेश कुमार, आदि ने केक कटवाकर राजा साहब का जन्मदिन मनाया और मिठाईयां बांटी व इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में आसपास के गांव के लोग शामिल हुए।

आगरा शहर के टीला नन्दराम सदर भट्टी में जूता व्यवसायी नत्थीलाल के घर 14.09.2052 को जन्मे लक्ष्मण प्रसाद ने इण्टर मीडिएट की शिक्षा अहमदिया हनफिया इण्टर कॉलेज से 1972-73 में हुई। लक्ष्मण प्रसाद को करहल जिला मैनपुरी 1974 में इण्डियन ऑयल के मार्केटिंग डिवीजन लखनऊ से मिट्टी का तेल, लाइट डीजल आयल,और मोबिलऑयल का थोक वितरण की डीलरशिप मिल गयी। और करहल जाकर बस गए। जहां पूर्व मंत्री स्व० बाबूराम के अति करीबी बने और धीरे धीरे मुलायम सिंह यादव के साथ सक्रिय राजनीति में भागीदारी करने लगे। सन 1980 – 81 में आपने राजनीति मे भी कदम रखा सर्वप्रथम करहल मे युवा लोकदल का अध्यक्ष मनोनीत किया इस दोरान जनहित मे सरकार के विरूद्ध जेल यातनायें आन्दोलन का नेतत्त्व किया और जेल भी गए। और लखनऊ से लेकर दिल्ली तक मुलायम सिंह के साथ मंच साझा किये। मुलायम सिंह यादव के जरिये हेमवती नन्दन बहुगुणा, वी. पी. मोर्या, चौ. देवीलाल, लालू प्रसाद यादव, कपूरी ठाकुर, जनेश्वर मिश्रा, गयाप्रसाद वर्मा, के संपर्क में आये। मुलायम सिंह यादव ने उन्हें राजा साहब के खिताब से नाबाजा और इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा आदि जिलों में लक्ष्मन प्रसाद को राजा लक्ष्मण प्रसाद के नाम से जाना जाने लगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES