पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, गूंजे महाराणा प्रताप अमर रहें के नारे
निंबाहेड़ा,17 जून 2026
(ज़ाकिर हुसैन)
स्मार्ट हलचल।वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर बुधवार को निंबाहेड़ा में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, त्याग एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
उदयपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झवर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया तथा “महाराणा प्रताप अमर रहें” के गगनभेदी नारों से वातावरण को राष्ट्रभक्ति एवं गौरव की भावना से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम में विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोहर सिंह मीणा, जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी, नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, ब्लॉक कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष हाजी शब्बीर गौरी, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष राजेश सांड, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला सचिव शांतिलाल लाडना, नगर कांग्रेस कमेटी महासचिव मनीष जारोली, ओमप्रकाश शर्मा, प्रवक्ता रवि जाजपुरा,आईटी सेल संयोजक मोहम्मद अली मंसूरी, पूर्व नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष हाजी ज़ाहिद खान, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट एवं यू एस शर्मा,हाजी कल्लू बा मंसूरी, रशीद खान, हाजी सन्नू मियां, संजय उपाध्यक्ष, अरविन्द अहीर, मुकेश धाकड़, भोलाराम भांभी, मांगीलाल किर, रोहित तेली, हितेश भराड़िया, बबलू जाट, अर्जुन धाकड़, विष्णु मीणा, अनिल मीणा,आशुतोष टांक तथा कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
