जन्मदिन को बनाया सेवा और पर्यावरण का पर्व, चिराग मेघवाल ने साथियों संग बांटे पौधे और केरी-पानी

अनिल कुमार

ब्यावर।स्मार्ट हलचल।राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निरोधक एवं मानव अधिकार संस्था (ब्यावर) के युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चिराग मेघवाल ने अपना जन्मदिवस सादगी, सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाकर एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। उन्होंने इस अवसर पर फिजूलखर्ची से दूर रहकर पर्यावरण और जनसेवा को प्राथमिकता दी।

स्कूल में किया ट्री-गार्ड सहित पौधारोपण

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोविन्दपूरा में एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री-गार्ड भी लगाए गए। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण का संदेश देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पौधों की देखरेख का संकल्प लिया।

चांग गेट पर राहगीरों को पिलाया ‘केरी-पन्ना’

इसके बाद ब्यावर के व्यस्त चांग गेट पर भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और आम जनता के लिए ठंडे ‘केरी-पानी’ (आम पन्ना) की स्टॉल लगाई गई। तपती धूप में सफर कर रहे बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया और युवा टीम की इस सेवा भावना की जमकर सराहना की।

केक काटने की जगह संकल्प लेने का दिन: चिराग

इस मौके पर चिराग मेघवाल ने कहा, “जन्मदिन केवल केक काटने या जश्न मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने का दिन है। एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को जीवन देता है और प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा धर्म है।”

यह रहे उपस्थित:

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती आरती अमरावत सहित स्टाफ के गणपत सिंह चौहान, अशोक चौधरी, चंदन कुमावत, निशा चावरिया, रोशन मीणा, पूजा कुमारी, सुनीता सिंह, लता प्रजापति, सुनीता शर्मा, हेमलता और राधा चौहान मौजूद रहे।

वहीं संस्था व समाज की ओर से ईश्वर तंवर, लेखराज, मुकेश, नेनाराम, सुनील धोधावत, विनोद मिंडल, अनिल कटारिया, महेंद्र तंवर, रमेश मेहरा, बाबूलाल गुजरिया, नरेंद्र कतीरिया, ओमप्रकाश बरवड़, रतनलाल,शशिकांत, ताराचंद, तेजाराम, सूरमा, सुरेंद्र चणिया, लोकेश धोधावत और रोहित सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभी ने चिराग मेघवाल के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।