अजीज भाटी
रोपां:- बिशनिया ग्राम में 2 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मंगलवार प्रातः 9:15 बजे रामद्वारा प्रांगण से कलश यात्रा शुरू हुई। जो गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए मां चामुंडा दरबार प्रांगण पहुंची। वहीं पर जोड़ो ने बैठकर हवन में आहुतियां देकर सुख समृद्धि की मंगलकामना की गई। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीण कलाकारों ने अपने अपने भजनों की प्रस्तुतियां दी। वही दूसरे दिन बुधवार को सुबह 10 बजे से हरि बोल प्रभात फेरियों का आयोजन हुआ। जिसमें 78 गांव की प्रभात फेरी मंडलियों का महा समागम हुआ। इसी के साथ रघुनाथ भगवान व कृष्ण भगवान के बेवाण की शोभायात्रा निकाली गई। प्रभात फेरी मंडलिया गाजे-बाजे के साथ मां चामुंडा के दरबार से शुरू होकर गांव के सदर बाजार गली मोहल्ले होते हुए वापस मां चामुंडा के प्रांगण में पहुंची। वहां ठाकुरजी की महाआरती हुई। जिसमें भक्तजनों ने ठाकुरजी के दर्शन कर आरती ली गई। वहीं पर बने पांडाल में धर्मसभा का आयोजन हुआ। जिसमें रामस्नेही संप्रदाय बिशनिया रामद्वारा के संत धर्मदास महाराज ने प्रवचन में भक्तों को भगवान की महिमा बताई गई। राम नाम के गुणगान को सबसे बड़ा बताया। इस मौके पर बिशनिया ग्रामवासियों ने बाहर से आई हरि बोल प्रभात फेरी मंडलियों के सदस्यों को श्रीफल व मां चामुंडा की तस्वीर सप्रेम भेंट की गई। भक्तों को भोजन प्रसादी वितरण की गई। इस अवसर पर बाहर से चाट पकौड़ी, पानी पताशे, मनिहारी, आइसक्रीम के टेंपो आदि की दुकानें लगी। जिसमें बाल बच्चों व महिलाओं द्वारा जमकर खरीदारी की गई।