भिश्ती की झुपड़िया में हजरत पीर सैय्यद अब्दुल रशीद कादरी हमदानी के उर्स पर पहुंचने लगे जायरीन,चादर शरीफ व अकीदत के फूल पेश होंगे शनिचर को
क़ाछोला 10 अक्टूबर-स्मार्ट हलचल|क्षेत्र में हजरत पीर सैय्यद अब्दुल रशीद कादरी हमदानी उर्फ अब्बा जी की दरगाह पर झंडे की रस्म के साथ व मदरसा के तलबाओ ने कुरान ख्वानी के साथ उर्स का आगाज हुआ।इससे पूर्व पेश इमाम रियासत अली ,मौलाना मोहम्मद शाह आलम ने मदरसा के तलबाओ के साथ कुरान ख्वानी की गई और सलातो सलाम के साथ उर्स मुबारक जिंदाबाद व नारा ए तकबीर के साथ उर्स का झंडा भिश्ती की झुपड़िया सदर गफ्फार मोहम्मद ,दरगाह व उर्स कमेटी सदर हाजी मोहम्मद शाबिर रँगरेज के सानिध्य में पेश किया।सदर गफ्फार मोहम्मद ने बताया कि 11अक्टूबर शनिचर को दोपहर 2 बजे सदर बाजार से चादर शरीफ का जलसा अनवर भाई कव्वाल बेंगू के साथ शुरू होगा जो जामा मस्जिद होता हुआ शाम 6 बजे अब्बाजी की दरगाह पर अकीदतमंदों द्वारा चादर शरीफ व अकीदत के फूल पेश होंगे। वही देर शाम अनवर भाई बेंगू कव्वाल द्वारा कलाम पेश होंगे।
झंडे की रस्म के दौरान
भिश्ती की झुपड़िया सदर गफ्फार मोहम्मद,दरगाह कमेटी सदर हाजी मोहम्मद शाबिर रँगरेज, शौकत मोहम्मद, मौलाना रियासत अली,शौकत मोहम्मद, रशीद मोहम्मद, चांद मोहम्मद,आजाद मोहम्मद, साहिल , अब्बास अली,रेहान,अमन मोहम्मद सहित आदि उपस्तिथ थे।