Homeराष्ट्रीयउत्तरप्रदेशबिसवां नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पू जायसवाल ने जीत...

बिसवां नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पू जायसवाल ने जीत दर्ज की

 

स्मार्ट हलचल
आशीष त्रिपाठी/अश्वनी त्रिपाठी

बिसवां सीतापुर
नगर पालिका चुनाव की मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मतपत्रों की गिनती शुरु हुई नगर पालिका चुनाव के रोमांचक मुकाबले मे आखिरकार तीन बार लगातार नगर पालिका अध्यक्ष पद पर काबिज भाजपा प्रत्याशी सीमा जैन को सामान्य परिवार के निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पू जायसवाल ने 521 मतों से हराकर जीत का परचम लहराया। बिसवा नगर वासियों के द्वारा नगर निकाय चुनाव में दलीय प्रत्याशियों को आइना दिखाते हुए।निर्दलीय प्रत्याशी को नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल को चुना गया है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल ने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार से जनता ने अपना अमूल्य मत देकर नगर पालिका को नया चेहरा दिया है। उसी तरह बिसवा नगर को स्वच्छ व सुंदर नगर तथा बिजली,पानी,सड़क , जलभराव से निजात दिलाने में जनता के विश्वास को अमल कर बिसवा नगर की सूरत बदल कर इतिहास रचने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बिसवां के विकास के लिए सभी वर्गों को साथ लेकर रूपरेखा तैयार की जाएंगी और बिना किसी भेदभाव के सभी मोहल्लों का विकास प्राथमिकता के तौर पर करवाया जायेगा।उन्होंने सभी नगरवासियों को ऐतिहासिक जीत पर धन्यवाद दिया और बिसवां के विकास के लिए सहयोग की अपील की।उन्होंने निष्पक्ष मतगणना के लिए प्रशासन, पुलिस प्रशासन व मतगणना कर्मियों को धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -