भीलवाड़ा/शहर के रोड़वेज डिपो पर अव्यवस्था का आलम है, जिसके चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां जयपुर, अजमेर, उदयपुर, राजसमंद रोड पर चलने वाली गाड़ियों की टिकट विंडो पर स्टाफ नहीं होने से यात्रियों को टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं चालक और परिचालक गाड़ी खड़ी कर के नदारद हो जाते हैं। ऐसे में अपने गंतव्य के लिए जाने वाले यात्रियों को पुछताछ और टिकट के लिए भटकना पड़ रहा है। इस बारे में जब रोडवेज डिपो मैनेजर निरंजन शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था की पर्याप्त स्टाफ नहीं होने के कारण टिकट विंडो पर कोई बैठने वाला नहीं है। वहीं टिकट विंडो पर किसी के नहीं होने से सवारियों को कोई संतोषजनक जवाब देने वाला नहीं है की उदयपुर जयपुर राजसमंद अजमेर के लिए गाड़ी कब है ???
