Homeबीकानेरभाजपा सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

भाजपा सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

धौलपुर। स्मार्ट हलचल/भाजपा जिला कार्यालय धौलपुर पर भाजपा स्थापना दिवस की श्रृंखला में आयोजित कार्यक्रम में सक्रिय सदस्यता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष राजीव रस्तोगी, एवं जिला उपाध्यक्ष धीर सिंह जादौन रहे वहीं अध्यक्षता कोठी मंडल अध्यक्ष हेम सिंह बघेला ने की ।|कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव भारत माता के चित्र पर मायाल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर की गई | कार्यक्रम में सर्वप्रथम पधारे सभी कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया | परिचय के पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव रस्तोग ने प्रथम विषय भाजपा का चुनावी सफलता एवं संगठन विस्तार पर कहा की पार्टी की चुनाव में सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं का संघर्ष संगठन द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है | जिला उपाध्यक्ष धीरसिंह सिंह ने कहा भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्त्ता जो पार्टी की विचार धारा में विश्वास रखता है वो किसी भी पद पर जा सकता है भाजपा ने परिवार वाद ओर पूंजीवाद की राजनीती को खत्म कर दिया है जो राष्ट्र वादी विचार रखता है जो अपने परिवार से पहले राष्ट्र के हित में काम करता है वो सबसे ऊपर है | कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री विशंभर दयाल शर्मा जी ने कहा प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ लगभग 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर विचार रखते हुए बताया की प्रधानमंत्री के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी पूर्ण निष्ठा के साथ देश के हित में कई कठिन निर्णय लिए और देश की जनता के लिए उज्ज्वला योजना, आवास योजना , शपीएम सूर्य घर, मुफ़्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना ,बेटी बचायो बेटी पढ़ायो इस तरह की कई योजना चलायी गई है | देश की इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है जैसे रेलवे वेंदे भारत ,हाईवे का निर्माण , मेक इन इंडिया प्रोग्राम द्वारा देश के युवा को एक नई रहा दी है | कार्यक्रम मुख्य अतिथि सत्येन्द्र पराशर ने कहा की पार्टी द्वारा संगठन का विस्तार किया गया है ओर पन्ना प्रमुख तक पार्टी द्वारा बना दिया गए है | भाजपा राष्ट्र वादी विचार धारा को लेकर आगे चल रही है हम सभी को मिलकर देश हित में काम करना है ओर भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है | कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम सयोंजक नवीन तिवारी ने सभी का आभार किया |इस दौरान भाजपा नेता डॉ. शिवचरण कुशवाह,कार्यक्रम जिला सह-संयोजक हरेंद्र सिंह राव, राम कुमार कुशवाह, लोकेंद्र चौहान, विशाल सिंघल, महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा, अशोक पचौरी,,शशी त्यागी ,नेहा राघव ,भूपेंद्र जादौन,
लोकेन्द्र,राहुल राना,योगेश प्रताप सिंह,पवन त्यागी ,अनिल कुशवाह,चन्द्र मोहन राना, भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।संचालन मंडल महामंत्री अशोक पचौरी द्वारा किया गया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES