भाजपा प्रत्याशी ने किया नामांकन, 30 जून को होगा चुनाव
बानसूर। स्मार्ट हलचल/कस्बे में पंचायत समिति सदस्य के उप चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन भरा। उपचुनाव के तहत 30 जून को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। एक जुलाई को सुबह 9 बजे से पंचायत समिति कार्यालय पर मतगणना होगी। चुनाव प्रभारी पूर्ण यादव ने बताया कि बानसूर पंचायत समिति सदस्य वार्ड नं. 17 के उपचुनाव को लेकर 20 जून दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। जिसमें कांग्रेस पार्टी से हरिराम धाकड़ ने 19 जून को और भाजपा से रणवीर सिंह गुर्जर ने 20 जून को नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि 21 जून को सुबह 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। 22 जून दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटन किए जाएंगे। 30 जून को मतदान होगा और 1 जुलाई को मतगणना होगी। भाजपा प्रत्याशी रणवीर सिंह गुर्जर के नामांकन के जिला अध्यक्ष उमेद सिंह भाया, जिला उपाध्यक्ष शशिकांत बोहरा, एडवोकेट नवीन कुमार, रामानंद दीक्षित, एडवोकेट विकास जोशी, महेश कटारिया उपस्थित रहे।