BJP candidate nomination
भीम 04 नवम्बर (महेन्द्र सालवी)
स्मार्ट हलचल/भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हरि सिंह चौहान ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र एसडीओ निर्वाचन अधिकारी उम्मेदसिंह राजावत के समक्ष प्रस्तुत किया। नामांकन से पूर्व पाटिया स्थित खेल मैदान मंे नामांकन सभा का आयोजन हुआ। नामांकन सभा मंे भाजपा से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह चौहान के समर्थन में मतदान की अपील की। समारोह में पूर्व जिला प्रमुख प्रवेश कुमार सालवी पूर्व प्रधान नरेन्द्र बागड़ी प्रधान बीरम सिंह भाजपा से निर्वाचित जिपस व पसस आदि मौजूद थे। नामांकन सभा के बाद विधायक प्रत्याशी पूर्व विधायक हरि सिंह अपने समर्थकों के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गो से होते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुचे। जहां निर्वाचन अधिकारी को अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस दौरान रणजीत सिंह महेन्द्र सिंह डूंगर सिंह सुधीर सिंह रमेश मुणोत दीपक भटेवरा देवेन्द्र सिंह भाईड़ा प्रवीण सिंह देवेन्द्र सालवी महावीर मेवाड़ा राम सिंह कूकरखेड़ा वीरम सालवी पवन सालवी रोशन सिंह प्रताप सिंह किशन सिंह प्रकाश सिंह पप्पू सिंह गोपाल सिंह कल्याण सिंह हिम्मत ंिसह गणेश सिंह सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।