Homeराजस्थानकोटा झालावाङसुनेल में भाजपा प्रत्याशी वसुंधरा राजे के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन,BJP candidate...

सुनेल में भाजपा प्रत्याशी वसुंधरा राजे के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन,BJP candidate Vasundhara Raje

BJP candidate Vasundhara Raje

स्मार्ट हलचल धनराज भंडारी
सुनेल 17 नवम्बर | कस्बे में भवानीमंडी मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी मंडल के चुनाव कार्यालय का गुरूवार को उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामसुंदर शर्मा थे। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक दुबे ने की और विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक कन्हैयालाल पाटीदार, प्रधान सीता कुमारी भील, जिला परिषद् सदस्य फतेहसिंह सोनगरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोविन्द धाकड़, जिला महामंत्री बंकट राठी, भाजपा नेता भगवान पटेल, बालचंद आर्यवीर रहे। इस मौके पर चुनाव कार्यालय में पंडित चेतन दाधीज ने विधिवत पूजा-अर्चना कर सफलता की कामना करवाई । इस दौरान कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष धाकड़ ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी वसुंधराराजे को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाकर राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। उन्होने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से लोग त्रस्त हो गए हैं। आमजन को लोक

कल्याणकारी सरकार की आवश्यकता है, जो केवल भारतीय जनता पार्टी ही दे सकती है। इस मौके पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष देवीलाल कुमावत, योगेन्द्र जोशी, उपसरपंच जितेन्द्र सिंह मंडलोई, मंडल महामंत्री कमलेश पाटीदार, प्रेम पालीवाल, शांति बाई, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र टेलर, गोविन्द श्रृंगी, घनश्याम नागर, विनोद धाकड़, प्रेम पाटीदार, नाथूलाल धाकड़, दीपक , रामप्रसाद नागर, रघुवीर सिंह शक्तवत, ईश्वर सिंह, नरेश , हरीश पाटीदार और दिनेश नागर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -