Homeभरतपुर03 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं...

03 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक आयोजित

03 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक आयोजित।

नागपाल शर्मा

(माचाड़ीअलवर):- स्मार्ट हलचल/आज दिनांक 30 मार्च 2024 शनिवार को भाजपा कार्यालय राजगढ़ में आने वाली 03 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के आगमन को लेकर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष राहुल दीक्षित की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के दौरे को लेकर चर्चा की गई सभी पदाधिकारी गण व कार्यकर्ताओं द्वारा आम राय ली गई कि किस प्रकार बहुत अच्छे तोर-तरीके से हम किस प्रकार भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव का स्वागत व सम्मान कर सकते हैं।
कार्यकर्ताओं ने भिन्न-भिन्न जगह स्वागत सम्मान करने की बात कही राजगढ़ में प्रवेश होने के बाद प्रथम कॉलेज के सामने उसके बाद पंचायत समिति व मेला का चौराहा, गंगा बाग सैनी धर्मशाला,कोर्ट परिसर में स्वागत करते हुए व गोल सर्कल होते हुए गोविंद देव जी बाजार में व्यापारियों द्वारा एक सभा करने क़ी बात कही गई। बैठक में जिला महामंत्री रामावतार चौधरी, 2023 के प्रत्याशी बना राम मीणा, 2018 के प्रत्याशी विजय मीणा, 2013 के प्रत्याशी सुनीता मीणा,भाजपा कर्मठ कार्यकर्ता महंत प्रकाश दास महाराज,पूर्व चेयरमैन प्रभु दयाल शर्मा,पार्षद बैनी प्रसाद सैनी, कालूराम सैनी,रूपनारायण मीणा, प्रीति शर्मा,अशोक बजाज,राजेंद्र जैन,उमेश मंडावर उर्फ भुल्ली, तुलसी शर्मा,प्रदीप शर्मा,अजय यादव,मनोज शर्मा,सुखराम सैनी, प्रमोद शर्मा,शेखर तमोली,दिनेश सैन, प्रीति विजय,सीमा विजय,पदमा गोयल,राजेश्वरी देवी,किरण शर्मा व अन्य भाजपा पदाधिकारी गण मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES