चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। भारतीय जनता पार्टी के चंदेरिया मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी तथा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के निर्देशानुसार मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है।
मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
संरक्षक पद पर रोहिताश्व जाट, संजय सुवालका, गोपाल सिंह राजोरा, नीरू देवी अहिर एवं गिरधारी सिंह राजपुरोहित को मनोनीत किया गया है।
उपाध्यक्ष पद पर ओमप्रकाश सुवालका, घनश्याम मेनारिया, राधेश्याम कुम्हार, रामसिंह राठौड़, भगवानलाल भोई, मुकेश काबरा, शांतिलाल शर्मा, मिट्ठूलाल जायसवाल, अतुल भटनागर, हंसराज सुवालका, मनोज सुवालका एवं पुरण कीर को जिम्मेदारी दी गई है।
महामंत्री के रूप में पुरण सिंह राणा, बालकिशन भोई एवं कैलाश अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। वहीं मंत्री पद पर किशन शर्मा, सीताराम माली, दिनेश गवारिया, रतन भोई, देवीलाल सालवी, मृदुल जोशी, राकेश पोरवाल, मनोज चौधरी, शिमला मीणा, पूरण रेगर तथा महेंद्र सिंह सुरजनिया को मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष सतीश सोमानी, सह कोषाध्यक्ष सुधीर दशोरा, मीडिया प्रमुख अरमान खान, सह मीडिया प्रमुख दिनेश बंजारा, आईटी प्रमुख पवन वैष्णव, सह आईटी प्रमुख विक्रम बंजारा, ‘मन की बात’ प्रभारी बलवंत सिंह बाबेल, सह प्रभारी राजू नायक, कार्यालय प्रभारी दिलीप सिंह चौहान, सह प्रभारी हरिप्रसाद पचिसिया, प्रवक्ता विक्रम गवारिया तथा सह प्रवक्ता गोविंद सिंह लाखणोत को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मंडल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
