Homeभीलवाड़ाभाजपा जिला स्तरीय सदस्यता महा अभियान की कार्यशाला आज

भाजपा जिला स्तरीय सदस्यता महा अभियान की कार्यशाला आज

भाजपा वृहद सदस्यता अभियान का शुभारंभ 1 सितंबर को होगा

भीलवाड़ा 23 अगस्त/स्मार्ट हलचल/भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा वृहद सदस्यता महा अभियान का शुभारंभ 1 सितंबर को किया जाएगा, जिसके तहत भाजपा के वृहद सदस्यता अभियान को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 24 अगस्त शनिवार प्रातः 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय, टंकी के बालाजी के सामने भीलवाड़ा पर आयोजित होगी, भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला भाजपा प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल के मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथ्य, भाजपा सांसद व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल के सानिध्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित होगी,

जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि भाजपा के वृहद सदस्यता अभियान का शुभारंभ 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रथम सदस्य बनकर करेंगे इसके पश्चात संगठन द्वारा देश भर में जिला स्तर से लेकर बुथ स्तर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा, 25 से 31 अगस्त तक मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी सदस्यता महा अभियान कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारी ,प्रदेश सदस्यता अभियान सहसंयोजक ,जिला संगठन प्रभारी सह प्रभारी, विधायक ,पूर्व सांसद विधायक, जिला पदाधिकारी ,प्रदेश मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी सदस्य, जिला सदस्यता अभियान संयोजक सहसंयोजक मंडल संयोजक सहसंयोजक ,जिला प्रमुख उप जिला प्रमुख पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री ,विधानसभा संयोजक प्रभारी समन्वयक ,मोर्चा जिला अध्यक्ष महामंत्री ,मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री ,मंडल प्रभारी, प्रधान उप प्रधान ,चेयरमैन वाइस चेयरमैन नेता प्रतिपक्ष ,जिला कार्य समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य ,जिला प्रकोष्ठ संयोजक, विभाग संयोजक, पंचायत समिति सदस्य , समस्त पार्षद गण भाग लेंगे

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES